{"_id":"595ff1e24f1c1bd42e8b480e","slug":"71499460066-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए काउंसलिंग 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए काउंसलिंग 11 से
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए काउंसलिंग 11 जुलाई से शुरू हो रही है। काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा। इसके पहले और बाद की सारी प्रक्रिया आनलाइन होगी। एसएमएस के जरिये ही उन्हें सत्यापन फार्म डाउनलोड करने की सूचना दी जाएगी और फीस जमा करने की सूचना भी एसएमएस के जरिये ही मिलेगी।
कुलसचिव ओमप्रकाश के अनुसार जिन पाठ्यक्रमों की कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है उसकी निर्धारित सीट से चार गुना अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें एसएमएस भेजा जाएगा। एसएमएस में उन्हें एक कोड दिया जाएगा जिससे कि वो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर वेरिफिकेशन लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। वेरिफिकेशन लेटर डाउनलोड करने के बाद उस पर अंकित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर अपने समस्त प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा। वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को एसएमएस के जरिये निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा करने की सूचना दी जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर उन्हें वेरिफिकेशन फार्म डाउनलोड करना है।