{"_id":"594ad82e4f1c1b317d8b470e","slug":"71498077230-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोहता थाने के चुरामनपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री का पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया। छापा मारकर 21 पेटी शराब, 500 लीटर केमिकल, 30 प्लास्टिक की शीशी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वे कई साल से अवैध धंधे में लिप्त थे। आरोपियों को एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को अपने कार्यालय में पेश किया।
बताया कि सूचना पर शिवपुर एसओ शिवानंद मिश्रा ने पिसौर पुल के पास ऑटो में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। ऑटो से 10 पेटी शराब बरामद की गई। आटो सवार लोहता के चुरामनपुर, मोड़ैला निवासी नितेश जायसवाल ने बताया कि उसके मकान में शराब बनाई जाती है। पुलिस ने मकान के दूसरे तल पर छापा मारकर शराब और उपकरण बरामद किए। देशी और अंग्रेजी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, भारी मात्रा में देशी शराब की बोतलें, ढक्कन, रैपर, छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा, पीपिया शराब की डिग्री नापने वाली मशीन, हॉल मार्क बरामद किया। मौके से शिवपुर के वीडीए कॉलोनी निवासी अजय जायसवाल और सहाबाबाद के दीपक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
लेमन और औरेंज फ्लेवर की शराब
नितेश ने बताया कि जहरीली शराब बनाने वाले केमिकल को बोलचाल की भाषा में इन्नी वाटर इथाईल कहते हैं। एक लीटर इन्नी वाटर इथाईल में देशी शराब बनाने के लिए 1.5 लीटर पानी तथा अंग्रेजी शराब बनाने के लिए दो लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। एक लीटर इन्नीवाटर इथाईल में 2.5 लीटर देशी शराब तथा तीन लीटर अंग्रेजी शराब तैयार होती है। फ्लेवर का इस्तेमाल करके लेमन या औरेंज फ्लेवर की शराब बनाई जाती है। 2.5 लीटर शराब में छह ढक्कन फ्लेवर मिलाया जाता है।