{"_id":"5942e88e4f1c1bd63d8b490f","slug":"71497557134-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के प्रयास में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के प्रयास में मुकदमा
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली ने तहसील क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से गत 24 फरवरी को दुराचार के प्रयास में चन्द्रप्रभा रेंज के वन दरोगा आनंद कुमार दूबे और वन रक्षक राजेंद्र सोनकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश थाना प्रभारी नौगढ़ को दिया है।
बताया जाता है कि विगत 24 फरवरी को वन कर्मी तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घर गए थे और महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ की। महिला को अकेला देख घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। तब वनकर्मी पुलिस को सूचना देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते चले गए। पीड़िता ने सुबह नौगढ़ थाने पर तहरीर दी तो कार्रवाई नहीं हुई। इस पर बीते पांच मार्च को पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई गई किन्तु उसे न्याय नहीं मिला। थक हारकर महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के न्यायालय में अर्जी की गुहार लगाई। इस संबंध में सीओ नक्सल राहुल मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।