फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   69 'players' out of the electoral fray, 76 contenders will beat

चुनावी मैदान से 69 ‘खिलाड़ी’ बाहर, 76 दावेदार ठोकेंगे ताल

Fri, 18 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
69 'players' out of the electoral fray, 76 contenders will beat
सातवें चरण के मतदान के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद पत्रों की जांच में जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 67 दावेदार मैदान से बाहर हो गए। कलेक्ट्रेट में प्रेक्षकों की मौजूदगी में करीब चार घंटे से ज्यादा चली जांच में 76 नामांकन पत्र वैध एवं विधि मान्य पाए गए हैं। सबसे ज्यादा शिवपुर में 17 नामांकन पत्र अवैध मिले। अधिसूचना के अनुसार, 21 फरवरी को नाम वापसी का मौका होगा। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। फिलहाल नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर एक ही ईवीएम से मतदान होना तय हो गया है।
विज्ञापन

कुल 145 प्रत्याशियों ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन किया था। शुक्रवार को 69 प्रत्याशियों के नामांकन फार्म नियमों के अनुसार नहीं थे। हालांकि निर्वाचन नियमों के अनुसार कुछ प्रत्याशियों ने अपने नए एफिडेविट भी सुबह 11 बजे से पहले जमा कराए और उसी आधार पर स्क्रूटिनी कर निर्णय लिया गया है। हालांकि कुछ प्रत्याशी 11 बजे के बाद आए, उनके एफिडेविट नहीं लिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कुछ प्रत्याशियों के नामांकन नया एफिडेविट जमा न करने और मूल एफिडेविट अपूर्ण होने की वजह से निरस्त हुए हैं। नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कई प्रत्याशियों ने अधिकारियों की मौखिक शिकायत भी की, मगर खुद विलंब से आने की बात भी स्वीकार की। नियमों के अनुसार, इनकी शिकायतें निराधार पाई गई। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 19 नामांकन पत्रों में से 13 निरस्त, छह वैध, अजगरा (सु) में 17 नामांकन पत्रों में से छह निरस्त 11 वैध, शिवपुर में 23 नामांकन पत्रों में से 17 निरस्त छह वैध, रोहनिया में 17 नामांकन पत्रों में से सात निरस्त 10 वैध, वाराणसी उत्तरी में 16 नामांकन पत्रों में से सात निरस्त नौ वैध, वाराणसी दक्षिणी में 20 नामांकन पत्रों में से सात निरस्त 13 वैध, कैंटोंमेंट में कुल 18 नामांकन पत्रों में से आठ निरस्त 10 वैध तथा सेवापुरी में 15 नामांकन पत्रों में से 04 निरस्त व 11 वैध रहे। इस प्रकार जिले की आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से हुए कुल 145 नामांकन पत्रों में से 69 निरस्त एवं 76 नामांकन पत्र वैध एवं विधि मान्य पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रत्याशी मैदान में
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र
डॉ. अवधेश सिंह - भाजपा
अजय राय- कांग्रेस
बाबू लाल- बसपा
अमरनाथ सिंह- आप
राजेश कुमार सिंह- अपना दल क
श्रीप्रकाश- निर्दलीय
अजगरा विधानसभा क्षेत्र
त्रिभुवन राम- भाजपा
रघुनाथ- बसपा
हेमा देवी- कांग्रेस
बागेश्वर - सर्वजन सनातन पार्टी
राजपति बनवासी- राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी
विद्या देवी- बहुजन मुक्ति पार्टी
सत्यप्रकाश- आप
सीताराम- जन अधिकार पार्टी
सुनील कुमार- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
अनूप कुमार-निर्दलीय
विद्या प्रकाश-निर्दलीय
शिवपुर विधानसभा क्षेत्र
अनिल राजभर- भाजपा
गिरीश- कांग्रेस
रवि मौर्य- बसपा
अरविंद राजभर- सुभासपा
उषा-आम जनता पार्टी (इंडिया)
मनोज कुमार मौर्य- जन अधिकार पार्टी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र
अरुण- बसपा
राजेश्वर प्रसाद सिंह- कांग्रेस
अभय- अपना दल क
अमित पूरी- अपना भारतीय सनातन पार्टी
उर्मिला देवी-बहुजन मुक्ति पार्टी
पल्लवी- आप
सुनील- अपना दल (एस)
सुशील- जनता दल (यू)
संजीव-पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
राजन कुमार सिंह-निर्दलीय
शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र
रविंद्र जायसवाल - भाजपा
अशफाक- सपा
गुलेराना तबस्सुम- कांग्रेस
श्याम प्रकाश- बसपा
डॉ. आशीष कुमार जायसवाल- आप
मोनू राय-बहादुर आदमी पार्टी
हरीश मिश्रा-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
आसिफ इकबाल-निर्दलीय
रोहनी जायसवाल- निर्दलीय
शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र
नीलकंठ तिवारी- भाजपा
मुदिता- कांग्रेस
कामेश्वर नाथ दीक्षित- सपा
दिनेश- बसपा
अजीत- बसपा
अर्पण पाठक- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
परवेज कादिर खां-इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन,
बच्चे लाल-बहादुर आदमी पार्टी
वीरेंद्र कुमार-आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
शिव प्रसाद गुप्ता-राइट टू रिकॉल पार्टी
सुभाष चंद्र-राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी
अभिलाषा दीक्षित-निर्दलीय
रेयाजुद्दीन-निर्दलीय
कैंटोंमेंट विधानसभा क्षेत्र
सौरभ श्रीवास्तव- भाजपा
राजेश कुमार मिश्र- कांग्रेस
पूजा यादव- सपा
कौशिक कुमार पांडेय- बसपा
नीलम वर्मा-बहादुर आदमी पार्टी
राकेश पांडेय- आप
शेख अंबर- राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी
श्रीकांत आर्या-बहुजन मुक्ति पार्टी
संतोष कुमार मौर्य-जन अधिकार पार्टी
शाहिद चौधरी- निर्दलीय
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र
नील रतन सिंह- भाजपा
सुरेंद्र सिंह पटेल- सपा
अंजू- कांग्रेस
अरविंद कुमार त्रिपाठी- बसपा
कैलाश- आप
गुरु प्रसाद सिंह-लोकबंधु पार्टी
जयप्रकाश- इंसाफवादी पार्टी
सुरेंद्र-जन अधिकार पार्टी
संतोष- मौलिक अधिकार पार्टी
मनोज कुमार चौबे- निर्दलीय
सुनील पटेल-निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed