{"_id":"66cc4cce72262551e60eb247","slug":"67-thousand-candidates-left-constable-recruitment-exam-in-3-days-136-lakh-appeared-varanasi-news-c-20-vns1021-706089-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में सीट आवंटन का दूसरा राउंड खत्म, 1000 सीटें बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में सीट आवंटन का दूसरा राउंड खत्म, 1000 सीटें बचीं
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए दूसरे राउंड में सीटों के आवंटन के बाद फीस की समय सीमा भी रविवार को पूरी हो गई। विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए अलॉटमेंटर लेटर के सापेक्ष करीब 3000 ने अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर दी है। अब भी विश्वविद्यालय में एक हजार सीट बची है, जिसके लिए अब विश्वविद्यालय तीसरे राउंड में आवंटन कराने की तैयारी में हैं।
विश्वविद्यालय में स्नातक में कुल करीब नौ हजार से अधिक सीटों पर दाखिला होना है। पहले चरण में सीटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 4000 सीटे बचीं रह गईं थीं। समर्थ डैशबोर्ड पर अपने सीट को लॉक करने के साथ ही छात्रों ने अपनी फीस जमा कर दी थी। इस बीच बची 4000 सीटों पर प्रवेश के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्या के देखरेख में दूसरे राउंड के लिए भी छात्र-छात्राओं को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को अलाटमेंट लेटर भेजा गया था। समर्थ पोर्टल और स्टूडेंट पोर्टल पर जैसे ही अलॉटमेंट लेटर मिला। अभ्यर्थियों ने उसमें बताए गए नियमों के आधार पर अपनी फीस जमा की। रविवार की रात 11.59 बजे तक फीस जमा करने के बाद भी करीब एक हजार सीट बचीं हैं, जिन पर दाखिला कराया जाना है। चेयरमैन ने बताया कि तीसरे चरण का सीट आवंटन 27 अगस्त को कराया जाना है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नियमानुसार अलॉटमेंट लेटर भेजा जाएगा। इसके बाद चौथे चरण का आवंटन संभावित रूप से 31 अगस्त को किया जाएगा।
पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी
विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी समय से अपलोड करवाई जा रही है। साथ ही केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से स्टूडेंट को उनके पोर्टल पर भी प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारियां समय-समय पर दी जा रहीं हैं। अब दूसरे राउंड का सीट आवंटन पूरा होने के बाद विभाग, संकायवार बची सीटों के आधार पर ही तीसरे चरण के लिए अलॉटमेंट लेटर दिया जाएगा।