फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   652 foundation stones laid four months in Varanasi 372 works not even started at code of conduct here

Varanasi News: 4 माह में किए गए 652 शिलान्यास, 372 काम शुरू ही नहीं हुए; यहां देखें चुनाव आचार संहिता का हाल

Thu, 18 Jul 2024 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 11:40 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में इन अधूरे कामों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। शहर के काफी सीवेज जाम हैं। कई वार्डों में चौका-पत्थर रिसेटिंग का अब तक शुरू ही नहीं हुआ है। इससे भी राहगिरों को दिक्कतें होती हैं।

विज्ञापन
652 foundation stones laid four months in Varanasi 372 works not even started at code of conduct here
लक्सा स्थित लोहरानी गली में शिलान्यास कर छोड़ा गया काम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता लगने से पहले मेयर अशोक कुमार तिवारी ने 102.44 करोड़ रुपये के 652 कार्यों का शिलान्यास किया था। चार महीने बीतने के बाद भी अब तक 372 काम शुरू नहीं हुए हैं। इसके लिए मेयर कार्यालय की ओर से संबंधित विभागाध्यक्षों से पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन


अगस्त में नया सेशन चालू होने के बाद शासन से नई धनराशि जारी हो जाएगी। पुराना काम अब शुरू नहीं हुआ है। धनराशि जारी होने के बाद नए कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। पूर्व में जिन ठेकेदारों ने काम के लिए टेंडर किया था। उनका पुराना बकाया न मिलने से उन्होंने नया काम शुरू नहीं किया। इस बीच चुनाव में सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि व्यस्त हो गए। चुनाव के बाद जब काम की याद आई तब तक काफी देर हो चुकी है।
विज्ञापन


बीते 17 मार्च को चुनाव आचार संहिता लगी थी। इसके पहले पांच दिनों के भीतर 100 वार्डों में ताबड़तोड़ शिलान्यास किया गया था। कई वार्डों में चौका रिसेटिंग का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। इनमें 76 कार्य जलकल के थे। बाकी कार्य नगर निगम के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सड़क सुधार एवं गड्ढा मुक्ति से जुड़े कार्य हैं। नई सीवर लाइन बदलने एवं डालने का कार्य होना है। पेयजल के तहत नए नलकूप लगाने, नलकूप मरम्मत और पाइप लाइन बिछाने का कार्य शामिल है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार 57 प्रतिशत काम अब तक शुरू नहीं हुए हैं जबकि 41 प्रतिशत काम कई वार्डों मेंं शुरू किया गया है।

इन इलाकों में अब तक शुरू नहीं हुए कार्य
गोलाघाट, रामनगर में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, रामपुर रामनगर में इंटरलाॅकिंग टाइल्स, सीरगोवर्धनपुर में गली सुधार कार्य, सुसुवाही में रबर मोल्डेड कार्य, सड़क नाली इंटरलॉकिंग, बजरडीहा में इंटरलाॅकिंग, नेवादा में इंटरलाॅकिंग, करौंदी में इंटरलाॅकिंग, कंदवा और अवलेशपुर में इंटरलाॅकिंग, पिसौर, तरना में इंटरलाॅकिंग, गणेशपुर, छतरीपुर में सीवर आदि कार्य शामिल हैं।

पार्षद लगातार कर रहे काम न करने की शिकायत
नगर निगम सदन और कार्यकारिणी की बैठकों के अलावा पार्टी की बैठकों में भी पार्षद लगातार काम नहीं होने की शिकायतें कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब काम नहीं होगा तो कब होगा। जबकि सदन में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। आम जनता सुबह से शाम तक भाजपा पार्षदों के घर पहुंच रही है। जिसे लेकर भाजपा पार्षदों की नाराजगी का गुस्सा नगर निगम में फूट चुका है।

बोले अधिकारी
काम लेने के बाद शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों का टेंडर निरस्त होगा। नए सिरे से टेंडर करने का निर्देश मुख्य अभियंता को दिया गया है। ताकि काम शुरू हो सके। इन सभी बिंदुओं पर कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा कर वृहद रूपरेखा तय की जाएगी। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed