फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   65 hanging twin bins installed at important locations in the city

Varanasi News: शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए 65 हैंगिंग ट्वीन बिन

Tue, 25 Mar 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
65 hanging twin bins installed at important locations in the city
नगर निगम की ओर से शहर के कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में अभिनव प्रयास किया गया है। इसके तहत शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर 65 हैंगिंग ट्वीन बिन लगाए गए हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की पहल पर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की कंपनी एड माई बिन को यह कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

संस्था ने सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्वीन बिन यानी दो हैंगिंग डस्टबिन रखे जा रहे हैं। इसकी क्षमता 80 किलो है। इसी संस्था की ओर से बिन में पड़े कूड़े का नियमित उठान किया जा रहा है और नगर निगम की ओर से निर्धारित स्थान पर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बिन में पड़े कूड़े का उठान कर सफाई की निगरानी बिन पर लगे क्यूआर कोड से की जा रही है। यही नहीं इस पर होने वाला खर्च कंपनी विज्ञापन की आय से प्राप्त करेगा। संस्था को प्रथम चरण में 200 यूनिट यानी गीला-सूखा के लिए कुल 400 बिन लगाने हैं। अभी तक संस्था की ओर से 65 स्थानों पर ट्वीन बिन लगाए जा चुके हैं। संस्था के प्रतिनिधि बुद्धदेव मिताई ने बताया कि जल्द ही ट्वीन बिन लंका सहित अन्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed