{"_id":"5bd7633dbdec2269a12fc524","slug":"64th-state-school-level-archery-competition-start-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"64वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का चंदौली में हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का चंदौली में हुआ आगाज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
archery
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
64वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालीय तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को चंदौली के धानापुर स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। पहले दिन अंडर-19 सीनियर बालक और बालिका वर्ग के इंडियन राउंड की प्रतियोगिता हुई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में वाराणसी और बालिका वर्ग में मेरठ मंडल का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कमान से तीर चलाकर किया और फीता काटकर ध्वजारोहण किया। उद्घाटन अवसर पर सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग के 50 मीटर इंडियन राउंड का लक्ष्य दिया गया। इसमें बालक वर्ग में वाराणसी मंडल के बलिराम यादव ने 316 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के रविकांत विश्वकर्मा ने 314 अंक हासिल कर दूसरा और वाराणसी मंडल के ही प्रशांत गुप्ता ने 307 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के लिए पचास मीटर की तीरंदाजी में मेरठ मंडल की वंदना चौहान ने सटीक निशाना साधा। 275 अंक हासिल कर वंदना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मेरठ की ही काजल ने 247 अंक हासिल कर दूसरा और मेरठ की स्नेहा ने 205 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 12 मंडलों के 256 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। इसके पूर्व उद्घाटन समारोह में सुशील सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं का उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने विद्यालय में एक सभागार बनाने का आश्वासन दिया।