{"_id":"883577bbfff3751d25b756dde71beb0f","slug":"6392-run-521-to-the-cross-first-hurdle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6392 दौड़े, 521 ने पार की पहली बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6392 दौड़े, 521 ने पार की पहली बाधा
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में गुरुवार को बलिया जिले के रसड़ा और बांसडीह तहसील के युवकों ने उत्साह दिखाया। भर्ती के लिए 6392 युवकों ने दौड़ लगाई। सुबह पांच बजे से दोपहर 12 तक चली दौड़ में 521 युवकों ने पहली बाधा पार की। अब वे अन्य शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे।
रसड़ा और बांसडीह तहसील के 6688 युवक भर्ती में शामिल होने के लिए बुधवार की रात ही छावनी क्षेत्र में पहुंच गए थे। आसपास के इलाके में उन्होंने रात बिताई। गुरुवार की भोर से टोकन बंटने शुरू हुए। इनमें से 296 युवक लंबाई कम होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए।
सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई दौड़ में 6392 युवकों ने हिस्सा लिया। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि शुक्रवार को बलिया खास की भर्ती होगी।