{"_id":"8921eba054798ae6d5af89a6309615f0","slug":"6370-young-man-rushed-to-become-soldiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक बनने के लिए दौड़े 6370 युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक बनने के लिए दौड़े 6370 युवक
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को बलिया खास के युवकों ने खूब उत्साह दिखाया। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी गुरुवार की शाम ही छावनी में पहुंच गए थे। शुक्रवार की सुबह पांच बजे से उनकी दौड़ शुरू हुई। 439 युवकों ने सेना भर्ती की पहली बाधा पार की। अब वह अन्य शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे।
बलिया खास के 6672 युवक भर्ती में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम छावनी में पहुंच गए थे। शुक्रवार की भोर से टोकन बंटने शुरू हुए। इसमें से 302 युवक लंबाई कम होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई दौड़ में 6370 युवकों ने हिस्सा लिया।
दोपहर 12 बजे तक चली दौड़ में 439 युवकों ने पहली बाधा पार की। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि शनिवार को देवरिया जिले के रुद्रपुर, बरहज और सलेमपुर तहसील की भर्ती होगी। भर्ती में 5244 युवक हिस्सा लेंगे।