फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   63 teachers redeployed to 56 council schools.

Varanasi News: 56 परिषदीय विद्यालयों में समायोजित किए गए 63 शिक्षक

Thu, 01 Oct 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
63 teachers redeployed to 56 council schools.
बेसिक शिक्षा विभाग के 4 शून्य और 52 एकल शिक्षकों वाले विद्यालयों के कुल 63 शिक्षकों का समायोजन बृहस्पतिवार को हुआ। सारनाथ में स्थित डायट परिसर में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें 325 शिक्षकों को हिस्सा लेना था जिसमें से महज 63 ही उपस्थित हुए। इन शिक्षकों का गांव से शहर के विद्यालयों में समायोजन किया गया। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश और बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव के निर्देश के क्रम में समायोजन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसमें पुनर्स्थापित होने के इच्छुक शिक्षक अपने कार्यरत विकास खंड या नगर क्षेत्र में स्थित एक शिक्षक वाले और शिक्षक-विहीन स्कूलों की सूची में से तीन-तीन विद्यालयों का विकल्प भरा था। शिक्षकों की ओर से चुने गए विकल्प के अनुसार और वरिष्ठता के आधार पर तैनाती की गई। समायोजन के बाद बाद नगर के 56 विद्यालयों में 4 शून्य शिक्षकों वाले विद्यालय, 52 एकल और छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed