{"_id":"5cb246b1bdec2214084cf512","slug":"61555187377-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के डंफर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के डंफर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। रोहनिया थानाक्षेत्र के चितईपुर चुनार मार्ग स्थित अमरा में शनिवार की सुबह नगर निगम के डंफर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
बाइक सवार खनाव निवासी धर्मेंद्र कुमार गौड़ (26) अमरा उपासना नगर स्थित आइसक्रीम की फैक्ट्री में काम करता था। आस-पास के क्षेत्रों में आइसक्रीम बेचता था। शनिवार की सुबह नौ बजे वह फैक्ट्री के मालिक के लड़के सुधांशु को लेकर उसी की बाइक से बाजार में नाश्ता करने के लिए निकला। कुछ ही दूर करसड़ा की तरफ जा रही नगर निगम की डंफर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। मौके पर ही धर्मेंद्र कुमार गौड़ कि मौत हो गई। वहीं सुधांशु घायल हो गया। चालक सहित डंफर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना पाते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं। पिता बैजनाथ, पत्नी रिंकी का रो रोकर बुरा हाल था।