{"_id":"5c9a88e3bdec22145a0ea8ce","slug":"61553631459-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए तरसे 50 हजार परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए तरसे 50 हजार परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गर्मी की शुरुआत में ही पानी की समस्या शुरू हो गई। अधिकारियों की लापरवाही से 50 हजार घरों में मंगलवार को पानी नहीं पहुंचा। जहां पानी मिला भी, वह पीने लायक नहीं था। लोगों का कहना है कि मार्च में ही आधा शहर को पेयजल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है तो मई जून में क्या हाल होगा।
पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों और पार्षदों ने जलकल के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तीन दिन बाद भी पानी की आपूर्ति सही नहीं हो सकी है। मंगलवार को सिद्धगिरी बाग और सोनिया कॉलोनी में सुबह सिर्फ दो घंटे के लिए पानी की आपूर्ति हुई, जिससे लोग पीने भर का ही पानी नहीं भर पाए। उधर, जलकल के अधिकारी बुधवार तक पेयजल की सप्लाई का आश्वासन दे रहे हैं।
इन क्षेत्रों में नहीं आया पानी
पेयजल पाइप लाइन सही नहीं होने से महमूरगंज के रानीपुर, सोनिया, सिद्धगिरी बाग, रथयात्रा, लक्सा, बिरदोपुर, विनायका, तुलसीपुर, कमच्छा, शिवपुरवां आदि मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
यहां हुई दूषित जल की आपूर्ति
भदैनी, शिवाला और अस्सी में बीते एक सप्ताह से दूषित जलापूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब पाइप लाइन की मरम्मत के बाद से यह समस्या आई है। दूषित जलापूर्ति से करीब डेढ़ सौ घरों के लोग परेशान हैं।
पेयजल के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पेयजल की समस्या पर मंगलवार को कांग्रेस के सदस्यों ने जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महासचिव राजेश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पानी की किल्लत है। पानी पर सभी का हक है और इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। इस दौरान दिनेश तिवारी, मोहन तिवारी, पुन्नूलाल बिंद, अरुण मिश्रा, मनोज उपाध्याय, कमाल जमां, पूनम कुंडू आदि मौजूद रहे।
जलकल के अधिकारियों को नगर आयुक्त ने लगाई फटकार
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी मंगलवार दोपहर जलकल कार्यालय पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति जानी। वह जलकल अधिकारियों के काम से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अपनी आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो परेशानी खड़ी हो जाएगी। उन्होंने जनता की समस्याएं तत्काल दूर करने को कहा।