फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बैंकों से संदेहास्पद लेनदेन पर चुनाव आयोग की नजर

बैंकों से संदेहास्पद लेनदेन पर चुनाव आयोग की नजर

Wed, 27 Mar 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बैंकों से संदेहास्पद लेनदेन पर चुनाव आयोग की नजर
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के दौरान बैंकों से संदेहास्पद लेनदेन पर भी चुनाव आयोग की नजर है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एक लाख से अधिक जमा और विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खाते में एक ही बैंक से आरटीजीएस द्वारा स्थानांतरण पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल हलफनामे में जिन बैंक खातों का जिक्र किया गया है, उनसे एक लाख से अधिक नकद निकासी को संदेह के दायरे में रखा जाएगा। 10 लाख रुपये से अधिक निकासी पर आयकर विभाग के नोडल अधिकारी को सूचना दी जाएगी। इस आदेश से सभी बैंकों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, विभिन्न टीमों द्वारा पकड़ी गई नकदी और अन्य वस्तुओं की जब्ती व उन्हें छोड़ने के लिए जनपद स्तरीय टीम गठित की गई है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी और कोषाधिकारी को शामिल किया गया है। निर्वाचन व्यय के मामलों के निपटारे के लिए जिला व्यय अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया। इसमें निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed