{"_id":"5c647e04bdec2273ed39bcfb","slug":"61550089732-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मजदूर संघ के प्रस्ताव पर डीरेका में लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय मजदूर संघ के प्रस्ताव पर डीरेका में लगी मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारतीय रेलवे मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का 19वां त्रैवार्षिक अधिवेशन रतलाम मध्यप्रदेश में नौ फरवरी को आयोजित हुआ। अधिवेशन में पारित हुए प्रस्तावों को डीरेका में कर्मचारियों ने बैठक कर अनुमोदन किया।
भारतीय मजदूर संघ ने जो प्रस्ताव पास किया जिसमें रेलवे में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नए तरीकों को अपनाने, रेलवे के गैर नियमित कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना के लाभ को बढ़ाने, कर्मचारियों को सेवाकाल में पांच पदोन्नति, नई पेंशन व्यवस्था को रद करते हुए सीसीएस पेंशन नियम 1972 लागू करने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया।
राष्ट्रीय सम्मेलन में डीरेका के नरेंद्र मिश्र को उपमंत्री चुना गया। उनके यहां लौटने पर एक बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि उपरोक्त प्रस्तावों के क्रियान्वयन हेतु भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध सभी रेलवे की यूनियनों द्वारा विरोध प्रदर्शन, धरना का आयोजन किया जायेगा। डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ17 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली तथा अन्य मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध रैली का आयोजन करेगी। बैठक में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के नवनिर्वाचित उप महामंत्री नरेंद्र मिश्र, डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के अध्यक्ष एसपी सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री राकेश पांडेय, डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के महामंत्री केएम तिवारी, अविनाश पाठक, मुकेश सिंह, केसी पांडेय, के के पाठक आदि उपस्थित रहे।