{"_id":"5c55fc83bdec2256646ab169","slug":"61549139075-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती से पहले सुधारी जाएगी मेला क्षेत्र की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती से पहले सुधारी जाएगी मेला क्षेत्र की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संत रविदास जयंती से पहले मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए शनिवार को मंदिर प्रबंधन के साथ मंडलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। इससे पहले जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान लंका क्षेत्र में साफ सफाई, यातायात, पार्किंग, बैरियर और सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया।
मंदिर परिसर में जिलाधिकारी और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने मंदिर पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र, लंगर हाल, पंडाल, सत्संग हाल का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को पार्किंग बनवाने का निर्देश दिया। प्रवेश मार्ग पर बैरियर और मेला क्षेत्र में जगह-जगह सीसी टीवी लगवाने को कहा। इसके बाद एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह ने पहुंचकर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर शाम मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक की और मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मन्दिर प्रबंधक केएल सरोवा ने बताया है कि इस साल कुंभ स्नान होने के कारण मेले में भी भीड़ होगी। भक्त कुंभ स्नान के बाद दर्शन पूजन के लिए पहुंचेंगे। मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं और जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा है। जयंती की तैयारियों को देखने पूर्व राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह ढिल्लू ,मंदिर सचिव सुरेंद्र दास भी पहुंचे।