{"_id":"5c33b29bbdec22571b3c30d4","slug":"61546891931-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद चाइनीज मांझे ने गुल की हजारों घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद चाइनीज मांझे ने गुल की हजारों घरों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बारिश के बाद चाइनीज मांझा अब हर तरफ से लोगों के लिए आफ त बनता जा रहा है। वरुणापार में चाइनीज मांझे की वजह से रविवार की रात हजारों घरों की बिजली गुल रही। इससे सोमवार की सुबह घरों में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई थी। चौकाघाट उपकेंद्र से जुड़े तेलियाबाग क्षेत्र में रविवार की रात एक ट्रांसफर्मर में आग लगने से इस इलाके में बिजली घंटों गुल रही। वरुणापार, मंडुवाडीह, लोहता, समेत शहर के कई वितरण उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सोमवार को दिन में कई बार बिजली आई और गई।
दौलतपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली रविवार की मध्य रात करीब 12 बजे गुल हो गई। रात में कर्मचारियों ने फाल्ट खोजने में कोई जहमत नहीं उठाई। सुबह नई बस्ती स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास एचटी लाइन पोल से चाइनीज मांझा जकड़ा मिला। बिजलीकर्मियों की मानें तो चाइनीज मांझा बारिश के कारण भींगकर एचटी तार पर गिर गया था। इससे इनकमिंग पैनल ट्रिप कर कर गया। इसे दुरुस्त किया तो लाइन होल्ड होने के दो-चार मिनट बाद फिर ट्रिप होने लगी। पेट्रोलिंग की गयी तो मवइया स्थित पुराने आरटीओ ऑफिस के पास 33 केवी के इंसुलेटर में माइनर क्रैक नजर आया। इसे बदल कर सुबह 9:40 बजे आपूर्ति सामान्य की गई। फॉल्ट के चलते प्रेमचंद कालोनी, आवास विकास कालोनी, रमरेपुर एवं अकथा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहीं। सोमवार की सुबह जलापूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
चौकाघाट उपकेंद्र के तेलियाबाग में लगे ट्रांसफॉर्मर से कई दिनों से तेल का रिसाव हो रहा था। इसकी जानकारी क्षेत्रीय विद्युतकर्मियों को दी। बावजूद उसे दुरुस्त नहीं किया गया। रविवार की देर रात ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से केबल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दायरा बढ़ाना शुरू किया और केबल जलने लगे। इस बीच जागरूक लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड वालों ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा शहर के अधिकांश इलाकों बिजली कटौती से जनता परेशान रही।