{"_id":"5c33b28abdec22570d2de0d3","slug":"61546891914-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 वीवीआईपी संग 2800 अतिथियों ने कराई बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 वीवीआईपी संग 2800 अतिथियों ने कराई बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी के आतिथ्य के लिए प्रवासी भी उत्साहित हैं। 21 से 23 तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए अब तक 48 वीवीआईपी के साथ 2800 अतिथियों ने बुकिंग करा ली है। जिन घरों, होटल और टेंट सिटी में बुकिंग हो रही है, उनको विभाग ने सुविधा और सेवा बारे में अवगत करा दिया है।
सम्मेलन में करीब पांच हजार प्रवासी भारतीयों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब तक 2800 अतिथियों ने बुकिंग करा ली है, जिसमें से 500 होम स्टे करेंगे। 100 से अधिक अतिथियों ने टेंट में बुकिंग कराई है। इसमें 48 वीवीआईपी हैं, जिनके लिए मंत्रालय ने अपनी ओर से बुकिंग कराई है। अपने घरों में जगह देने वाले लोगों के 156 कमरों को सुविधा युक्त किया गया है। ‘आओ भारत जाने’ योजना में 150 बच्चों के रुकने की व्यवस्था की गई है। ये वे बच्चे हैं जो संस्कृति विभाग की ओर से होने वाले कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे। इनके लिए पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। सारनाथ के वियतनाम मंदिर गेस्ट हाउस में 45, सनबीम वरुणा में 20, करसड़ा के सनसिटी में 15, वरुणा विहार कॉलोनी में 12 और वरुणा पुल स्थित सात्विक इंटरनेशनल में आठ कमरे बुक किए गए हैं।