फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रैफिक सिग्नल पर भारी पुलिस कर्मियों की मनमानी

ट्रैफिक सिग्नल पर भारी पुलिस कर्मियों की मनमानी

Sat, 05 Jan 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल पर भारी पुलिस कर्मियों की मनमानी
वाराणसी। जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की जा रही ट्रैफिक व्यवस्था अब तक शहर में फेल नजर आ रही है। इसकी वजह यहां पुलिस कर्मियों की मनमानी भी है। उनके इशारे पर लाल बत्ती पर भी ट्रैफिक चलता है और ग्रीन सिग्नल वाली साइड को रुकना पड़ता है। यकीन नहीं हो तो सिगरा चौराहे पर जाकर देख लें। यहां करीब सारा दिन ही जाम जैसी स्थिति रहती है।
विज्ञापन

कम चौड़ाई वाले इस चौराहे पर जब से ट्रैफिक लाइट लगी है स्थिति में सुधार की जगह और बिगड़ गई है। पुलिस कर्मी भी सिग्नल को नजर अंदाज कर अपने हिसाब से व्यवस्था का संचालन कराते नजर आते हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम हकीकत जानने पहुंची तो इसी तरह का नजारा दिखा।
विज्ञापन

कैंट-रथयात्रा और सिदगिरी बाग-महमूदगंज को जोड़ने वाले इस चौराहे पर शाम का नजारा व्यवस्था की पोल खोलने वाला था। यहां, कैंट से रथयात्रा को जाने वालों के लिये 70 सेकेंड और सिदगिरी बाग और मंडुवाडीह की ओर जाने वालों को 35 सेकेंड का ग्रीन सिग्नल था। कैंट से रथयात्रा की तरफ जाने वालों को 120 सेकेंड रुकना पड़ रहा था, जबकि 60 सेकेंड जाने का मौका मिल रहा था। लेकिन इस सिग्नल व्यवस्था का पालन होते नहीं दिखा। लोग चौराहे पर रेड सिग्नल देखते, लेकिन वहां तैनात सिपाही के संकेत को देख आगे बढ़ जा रहे थे। दूसरी ओर स्टाप लाइन या जेब्रा लाइन न होने के कारण जाम से बचने के लिए वे आड़े-तिरछे कर अपने वाहन निकला रहे थे। उधर, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी का कहना था कि अगर सिग्नल के अनुसार ट्रैफिक चलाएंगे तो जाम की समस्या और बढ़ जाएगी। इस सिग्नल की सेटिंग ठीक नहीं है। सड़क की चौड़ाई कम है और जेब्रा लाइन तक अभी नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed