फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रक्षा भूमि पर आरओबी निर्माण का बनेगा प्रस्ताव

रक्षा भूमि पर आरओबी निर्माण का बनेगा प्रस्ताव

Thu, 03 Jan 2019 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
रक्षा भूमि पर आरओबी निर्माण का बनेगा प्रस्ताव
वाराणसी। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारी से रेलवे गेट नंबर 5सी पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करने के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि रास्ते में आ रहे 87 अवैध मकानों को तोड़े बिना निर्माण नहीं कराया जा सकता। इसके समाधान के लिए डीएम ने मौके पर उपस्थित कर्नल आरएन मौर्या, लोनिवि के अभियंता, सेतु निगम व अन्य संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज को शिफ्ट करने और रक्षा भूमि के कब्रिस्तान से पुल निर्माण कराने पर चर्चा की। बताया गया कि इसके लिए 3,250 स्कवायर मीटर अतिरिक्त वन रक्षा भूमि की आवश्यकता होगी। डीएम ने इसका प्रस्ताव बना कर भेजने का निर्देश दिया। साथ ही एलाएन्मेंट से पुल की लागत में बढ़ोत्तरी का आगणन प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को रोड के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये कैंटोनमेंट बोर्ड से प्राप्त हो चुके हैं और निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा चुका है। वरुणा पुल में कोई बाधा नहीं है, इसके छह पिलर का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग के लिए जेल रोड भी नापी गई। यहां जेल सहित कई विभागों के कार्यालय की बाउंड्री शिफ्ट की जानी है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने इसका सीमांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed