फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘आपके द्वारा डायल किया नंबर उपलब्ध नहीं है’

‘आपके द्वारा डायल किया नंबर उपलब्ध नहीं है’

Thu, 03 Jan 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
‘आपके द्वारा डायल किया नंबर उपलब्ध नहीं है’
वाराणसी। नए साल के पहले दिन से ही वोडाफोन के उपभोक्ता परेशान हैं। नंबर डायल किया तो बिना घंटी बजे फोन कट गया। दूसरे नेटवर्क से नंबर डायल किया गया तो संदेश सुनाई देने लगा कि आपके द्वारा डायल किया गया नंबर उपलब्ध नहीं है। इंटरनेट ने भी लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायत है कि यह समस्या पिछले एक सप्ताह से बनी है, लेकिन एक जनवरी से समस्या बढ़ गई है। न तो फोन पर बात कर पा रहे हैं और न ही सही तरीके से इंटरनेट का लाभ ले पा रहे हैं। किसी को फोन कर रहे हैं तो नॉट रीचेबल का संदेश सुनने को मिल रहा है। कुछ लोगों के नंबर पर तो बस दो बीप की आवाज के बाद फोन कट जा रहा है। अगर बात हो भी रही है तो बीच में आवाज कट जा रही है। उनका कहना है कि मोबाइल में नेटवर्क तो आ रहा है, लेकिन फोन क्यों नहीं मिल पा रहा है, यह समझ से परे हैं। यह समस्या दोपहर बारह बजे से शाम 4 बजे तक अधिक रही। कस्टमर केयर से बात करने पर भी सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ लोगों ने फोन रिस्टार्ट किया कि शायद ठीक हो जाए, लेकिन बात नहीं बनी। उधर, वोडाफोन यूपी ईस्ट के नोडल अधिकारी जितेंद्र अग्निहोत्री के फोन की घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। उधर, बीएसएनएल उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed