{"_id":"5c2bcba3bdec2257235e6e87","slug":"61546374051-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से गांजा ले रहे थे कानपुर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से गांजा ले रहे थे कानपुर, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अखरी से सोमवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार से 50 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों की शिनाख्त बिहार के पूर्णिया के अकरम खान और भागलपुर के चंद्रशेखर के तौर पर हुई। कार से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि रोहनिया इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से गांजा की खेप कार से कानपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर रोहनिया ने एसआई संजय कुमार सिंह के साथ अखरी में वाहन चेकिंग शुरू की। गोल्डन कलर की कार को रुकवाया गया तो सीट के नीचे छुपा कर रखे गए गांजे के 25 बंडल बरामद हुए।
35 गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार
डाफी टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान लंका पुलिस ने ट्रेलर से 35 गोवंश बरामद किए। गोवंश को ट्रेलर से नीचे उतारा गया तो दो की मौत हो चुकी थी। ट्रेलर से पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा और तमंचा-कारतूस भी बरामद किया। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त प्रयागराज के धूमनगंज के नरियाडीह रसूलपुर काशीपुर निवासी मो. उसैद और जालौन जिले के बदनपुर के दस्तगीर के तौर पर हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो गोवंश को कानपुर से लेकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ जा रहे थे।