{"_id":"5c043fbebdec22419677e7d0","slug":"61543782334-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन का काम धीमा, जमीन का समतलीकरण भी ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी सम्मेलन का काम धीमा, जमीन का समतलीकरण भी ठीक नहीं
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर शहर में कराए जा रहे काम की रफ्तार बहुत धीमी है। जमीन का समतलीकरण भी ठीक से नहीं कराया गया है। एनआरआई विभाग के ओएसडी आनंद पांडेय ने रविवार को निरीक्षण कर अधिकारियों को कामों की खामियां बताई। सोमवार को इस मामले में एनआरआई विभाग के सचिव अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी। माना जा रहा है कि प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों पर लापरवाही पर कई विभाग शासन के निशाने पर होंगे।
21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन के लिए रिंग रोड के किनारे ऐढ़े गांव में टेंट सिटी तैयार की जा रही है। यहां लंबे समय से समतलीकरण और सीमांकन का काम किया जा रहा है। मगर, समतलीकरण ठीक नहीं होने से टेंट सिटी का काम रुका है। रविवार को एनआरआई विभाग के ओएसडी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तो कई खामियां सामने आईं। उन्होंने उसे सूचीबद्ध कर सोमवार की बैठक में क्रमवार समाधान का निर्देश दिया।