फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिला महिला अस्पताल में बिजली चोरी, ठेकेदार पर मुकदमा

जिला महिला अस्पताल में बिजली चोरी, ठेकेदार पर मुकदमा

Sun, 02 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बिजली चोरी, ठेकेदार पर मुकदमा
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रवर्तन दल ने शनिवार को कबीरचौरा स्थित निर्माणाधीन महिला अस्पताल में बिजली चोरी पकड़ी। इस मामले में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग के अनुसार प्रवर्तन दल वाराणसी बेसू व खंडीय टीम ने निमार्णाधीन 100 शैय्या हास्पिटल, जिला महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा वाराणसी के परिसर की जांच की गई। इसमें पाया गया कि हास्पिटल के निर्माणकर्ता ठेकेदार अवधेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा एलटी लाईन से थ्री फेज व सिंगल फेज की अलग-अलग तीन केबिल जोड़कर बिना मीटर के अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे हैं। इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ एलएमबी.- 9, 25 किलोवाट की एफ.आईआर कोतवाली में दर्ज कराया गया। जांच टीम में प्रभारी प्रवर्तन दल के दीपक कुमार श्रीवास्तव , योगेश कुमार जायसवाल, शशि कुमार सिंह, संजय कुमार, मारकंडे सिंह, दिग्विजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed