{"_id":"5bef25cabdec22695d360ef6","slug":"61542399434-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कानून लाओ-मंदिर बनाओ की नीति बिना नहीं बनेगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कानून लाओ-मंदिर बनाओ की नीति बिना नहीं बनेगा मंदिर
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए समझौते का समय निकल गया है। मंदिर निर्माण के लिए कानून लाने और मंदिर बनवाने की नीति अपनानी होगी। राम मंदिर को लेकर जनता का धैर्य जवाब दे रहा है। इसलिए इस कार्य को जल्द से जल्द करना चाहिए। बोले-राम मंदिर अभी नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा। इसके लिए संत समाज को आगे आना होगा।
बाबा रामदेव ने यह बातें शुक्रवार सुबह मर्णिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कही। कहा, पीएम नरेंद्र मोदी रामभक्त और राष्ट्रभक्त हैं। अयोध्या भगवान राम की भूमि है। 25 वर्ष हो गए मंदिर की आस में। अगर आज की अनुकूल परिस्थितियों में भी मंदिर नहीं बना तो देश का सांप्रदयिक माहौल बदल सकता है। इससे देश की राजनीति को नुकसान भी हो सकता है।
बाबा रामदेव ने राजनीति में अभद्र भाषा के प्रयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि संस्कार और संस्कृति का ह्रास हो रहा है। लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। इससे हमारे संवैधानिक और मौलिक के साथ ही नैतिक कर्तव्यों का पतन हो रहा है।
विज्ञापन
खुद को सर्वदलीय और निर्दलीय दोनों बताते हुए पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर कहा, यह 20-20 का मैच है। परिणाम काफी बेहतर होगा। 2019 में भी भाजपा बहुमत में आएगी। इसके बाद कैलाश क्रूज से गंगा में विहार किया।