{"_id":"5bedd634bdec22697a0f4c31","slug":"61542313524-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की जांच की रिपोर्ट दो माह में भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की जांच की रिपोर्ट दो माह में भी नहीं मिली
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा के 200 मीटर तक के दायरे में प्रतिबंध के बावजूद हुए अवैध निर्माण की दो दिन में तैयार होने वाली जांच रिपोर्ट दो माह बाद नहीं दी गई है। मामले में शिकायत करने वाली कमेटी ने वीडीए को फिर से शिकायत दी है।
गंगा तट के 200 मीटर के दायरे में नए निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। भवनों की मरम्मत आदि का कार्य भी पूर्व अनुमति से ही कराया जा सकता है। लेकिन इस क्षेत्र में लगातार नए निर्माण हो रहे हैं। कौटिल्य सोसायटी ने इसकी शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद वीसी वीडीए ने अधीक्षण अभियंता सुबोध राय के नेतृत्व में एक टीम बनाई। इसमें जोनल अधिकारी सोसायटी के सदस्य और जेई भी शामिल किए गए। इस आदेश के बाद टीम ने 11 सितंबर और 15 सितंबर को जांच भी की, लेकिन रिपोर्ट आज तक नहीं बन पाई है।
सोसायटी के सदस्य देबाशीश ने बताया कि मुझे भी जांच कमेटी में सदस्य बनाया गया था, लेकिन जांच के बाद आज तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली। आदेश के अनुसार दो तीन दिन के अंदर ही जांच रिपोर्ट देनी थी, मगर दो माह होने जा रहे हैं। वहीं जांच के लिए प्रभारी बनाए गए वीडीए के अधीक्षण अभियंता सुबोध राय ने कहा कि कुछ पुराने भवन थे, जिनकी फाइलों को निकलवाकर उनके आदेश उन पर हुई कार्रवाई को देखना था। यह कार्य पूरा हो गया है, रिपोर्ट एक दो दिन में मिल जाएगी।