फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा घेरी संकटमोचन चौकी

दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा घेरी संकटमोचन चौकी

Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा घेरी संकटमोचन चौकी
वाराणसी। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद अशोक पटेल के साथ दरोगा उपेंद्र यादव द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर गुरुवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने लंका थाना की संकटमोचन पुलिस चौकी का घेराव किया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर लंका चौकी पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। दरोगा को लंका थाने से संबद्ध कर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

संकटमोचन चौकी पर तैनात दरोगा उपेंद्र यादव मारपीट के एक मामले की विवेचना कर रहे थे। मामले में संकटमोचन और भोगाबीर के दर्जन भर से ज्यादा युवकों का नाम है। सभी को पूछताछ के लिए दरोगा ने संकटमोचन चौकी पर बुलाया था। बताया जाता है कि प्रकरण को लेकर अशोक पटेल चौकी पर पहुंचे और लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को कॉल कर निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। आरोप है कि भाजपा नेता को कॉल करता देख दरोगा भड़क गया और उनसे बदतमीजी करने लगा। साथ ही, चौकी से भगाने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चौकी पर पहुंच गए और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर लंका ने नाराज लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed