{"_id":"5bd227ffbdec2269827d46c2","slug":"61540499455-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैटरिंग वाहन ने विमान में मारी टक्कर, गेट में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैटरिंग वाहन ने विमान में मारी टक्कर, गेट में आई खराबी
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को कैंटरिंग वाहन ने एयर इंडिया के विमान में टक्कर मार दी, जिससे विमान के गेट में खराबी आ गई। इसे ठीक करने के लिए देर शाम तक मशक्कत चलती रही पर सफलता नहीं मिली। बाद में ज्यादातर यात्रियों को दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया। जबकि 12 यात्रियाें को शहर के होटलों में ठहराया गया। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
एयर इंडिया का विमान एआई 433 गुरुवार को गया से दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जब यात्री विमान से उतर गए तो खाना लोड करने के लिए एप्रन पहुंचे कैटरिंग वाहन ने विमान को टक्कर मार दी। टकराने के बाद विमान के गेट में खराबी आ गयी। इसके बाद वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए सभी यात्रियों को मुख्य टर्मिनल भवन में बैठाया गया। टेकिभनकल टीम रात तक गेट को ठीक करने में लगी रही। खराबी ठीक नहीं होने पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। 12 यात्रियों को छोड़कर सभी को दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया। शुक्रवार को विमान का पार्ट मंगाकर खराब हुए पार्ट को बदला जाएगा। एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक आतिफ इदरीश ने बताया कि गेट में खाना लाने वाले वाहन से धक्का लग गया। गेट ठीक न होने पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। एयर इंडिया के विमान एआई 405 तथा एआई 428 से भेजा गया।