{"_id":"5bd227f4bdec2269317c8d24","slug":"61540499444-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"383 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती की पहली बाधा की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
383 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती की पहली बाधा की पार
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन गुरुवार को बलिया और आजमगढ़ जिले की तीन तहसील के 383 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। पांचवें दिन की रैली के लिए बलिया जिले की बेल्थरा रोड व बैरिया और आजमगढ़ तहसील के 6406 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन 4174 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए।
सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को आजमगढ़ जिले की बूढ़नपुर, निजामाबाद, फूलपुर, लालगंज और मेहनगर तहसील के 6480 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अब तक की भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है और किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। वहीं, भर्ती रैली क्षेत्र में दलालों पर शिकंजा कसने के लिए आर्मी इंटेलीजेंस की टीम के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के कर्मचारियों और क्राइम ब्रांच के जवानों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रैली क्षेत्र में जो भी संदिग्ध गतिविधि वाला प्रतीत होता है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाती है और हर तरीके से तस्दीक करने के बाद ही छोड़ा जाता है।