{"_id":"5bce2cdbbdec22694423ff84","slug":"61540238555-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने घर के बाहर सोये बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने घर के बाहर सोये बच्चे को कुचला, मौत
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। उदयपुर गांव में सोमवार की भोर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित लल्लू गौड़ की झोपड़ी में घुस गया। ट्रक की चपेट में आकर झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सोयेे कक्षा पांच के छात्र चंदन (10) की मौत हो गई जबकि उसके बगल में सोया उसका भाई अंश (8) घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चोलापुर थाना अंतर्गत तेवर गांव निवासी योगेंद्र गौड़ की पत्नी रानी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रविवार को उदयपुर स्थित मायके आई हुई थी। रानी और उसके तीनों बच्चे झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सोये हुए थे। भोर में रानी बाहर गई। इसी दौरान चोलापुर की ओर से अनियंत्रित ट्रक आया और गड्ढे को पार करता हुआ सीधा झोपड़ी में जा घुसा। घायल अंश को चोलापुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में रानी का रो-रोेकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चालक की तस्दीक कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।