{"_id":"5bcce01bbdec22693032fade","slug":"61540153371-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के लिए चयनित आवासों का जल्द करें सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के लिए चयनित आवासों का जल्द करें सत्यापन
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए चयनित किए गए घरों का सत्यापन कर उन्हें विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर लिंक करने का निर्देश मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दिया है। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मंडलायुक्त ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों के पंजीकरण के दौरान ही उन्हें ठहरने का विकल्प बताना होता है। होटल और अन्य विकल्पों के अलावा काशी आतिथ्य भी प्रवासियों के समक्ष है। ऐसे में वेबसाइट पर घरों के विवरण में उन्हें अपना विकल्प देने में आसानी होगी।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 150 घरों का सत्यापन कर लिया गया है। इसमें परिवार के लोगों से बातचीत कर उन्हें प्रवासियों के ठहरने के लिए तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा आए आवेदनों का सत्यापन जारी है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने निर्देश दिया कि प्रवासी सम्मेलन के दौरान आने वाले मेहमानोें को एयरपोर्ट से लेकर शहर के अलग अलग जगहों पर काशी की धर्म, कला और संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। इसके लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। मंडलायुक्त ने बताया कि प्रवासी सम्मेलन का काउंट डाउन शुरू होने के बाद काशी की मेहमाननवाजी के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी निर्देश दिया गया है।