फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंडुवाडीह से पुणे के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

मंडुवाडीह से पुणे के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Fri, 19 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मंडुवाडीह से पुणे के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
वाराणसी। यात्रियों की अतिरिक्तभीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पुणे-मंडुवाडीह-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन चार फेरों में करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01455 पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष गाड़ी पांच, 12, 19 तथा 26 नवंबर, प्रत्येक सोमवार को पुणे से रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन दौंड, अहमदनगर, दूसरे दिन बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर स्टेशनों पर रुकते हुए इलाहाबाद से 11:25 बजे तथा तीसरे दिन ज्ञानपुर से 01:10 बजे छूटकर मंडुवाडीह दोपहर बाद तीन बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 01456 मंडुवाडीह-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी सात, 14, 21 तथा 28 नवंबर, प्रत्येक बुधवार को मंडुवाडीह से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर से 08:20 बजे, इलाहाबाद से 10:15 बजे छूटकर सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी आदि स्टेशनों पर रुकते हुए पुणे 11:45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed