फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   105 कछुओं के साथ महिला गिरफ्तार

105 कछुओं के साथ महिला गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
105 कछुओं के साथ महिला गिरफ्तार
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ की पूर्व दिशा की तरफ स्थित ताड़ के पेड़ के समीप से सोमवार को जीआरपी ने 105 कछुओं के साथ पश्चिम बंगाल की नादिया क्षेत्र निवासी डाली विश्वास को गिरफ्तार किया। डाली मौजूदा समय में जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के गोलागौर में रह रही थी। बरामद कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार महिला दून एक्सप्रेस ट्रेन से उतरी थी। इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट अशोक कुमार दुबे ने बताया कि महिला कई बोरियों के साथ उतरी थी और उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं तो उसे रोक कर चेक किया गया। महिला के संबंध में जौनपुर से मुखबिर से सूचना मिली थी और वहीं से उसका पीछा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed