{"_id":"5b9d6a17867a557f551a149a","slug":"61537042967-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन कार्यालय पर छापा, दो दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन कार्यालय पर छापा, दो दलाल गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। परिवहन कार्यालय पर शनिवार की सुबह पुलिस ने छापा मारकर दो दलालों को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने दोनों दलालों को शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने परिवहन कार्यालय को दलालों से मुक्त करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। शनिवार की सुबह 10 बजे ही बड़ागांव पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को देखकर दलाल चारदीवारी फांदकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो दलालों को पकड़ लिया। दलाल राज कुमार और राजेश प्रसाद निवासी अहरक को पुलिस ने जेल भेज दिया। बीते सोमवार को परिवहन कार्यालय में एक लिपिक व दलाल के बीच मनचाहा नंबर नहीं मिलने से नाराज दलाल व लिपिक के बीच मारपीट हो गई थी। लिपिक की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया था। इसके बाद ही जिलाधिकारी ने परिवहन कार्यालय में छापेमारी कर दलालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था।