{"_id":"5b903792867a557f6d0aed6a","slug":"61536178066-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा इंडिया का एजेंट बनकर की धोखाधड़ी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा इंडिया का एजेंट बनकर की धोखाधड़ी, मुकदमा
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत सोनारपुरा स्थित सहारा इंडिया का एजेंट बताकर रुपयेे हड़पने के आरोप में भेलूपुर थाने में बुधवार को दुर्गा प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई दुर्गाकुंड क्षेत्र की शक्ति नगर कॉलोनी की नीलम की तहरीर पर की गई है।
नीलम ने भेलूपुर पुलिस को बताया कि दुर्गा प्रसाद उन्हें झांसा देकर सहारा इंडिया में दो खातों में रुपया जमा कराने के लिए रोजाना सौ रुपया लेता रहा। इस तरह से उसने 30 हजार रुपया लिया। जमा करने की अवधि पूरी होने पर दुर्गा प्रसाद रुपये दिलाने में हीलाहवाली करने लगा तो वो सोनारपुरा स्थित सहारा इंडिया के कार्यालय पहुंची। कार्यालय जाने पर पता लगा कि उनके एक खाते में सिर्फ तीन हजार रुपये जमा हैं और दूसरा खाता फर्जी है। यह जानकारी मिलने के बाद नीलम भेलूपुर थाने पहुंची और दुर्गा प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।