{"_id":"5b88403d42c79217f35da7c6","slug":"61535655997-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कच्चे मकान गिरे, मवेशी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कच्चे मकान गिरे, मवेशी घायल
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज/सुरियावां/महराजगंज। बारिश के मौसम में सीलन से कच्चे घरों के ढहने का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को जिले के अगल-अलग गांवों में तीन मकान गिर गए, जिससे गृहस्थी बरबाद होने के साथ ही एक गाय घायल हो गए।
ऊंज के सीकीचौरा गांव निवासी राजबली विश्वकर्मा और बच्ची बिंद का रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। इससे गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। इस दौरान बच्ची बिंद की गाय घायल हो गई। समाजसेवी विजय शंकर तिवारी ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग की। इसी तरह सुरियावां के खरगपुर गांव निवासी महेश और शिवकुमार श्रीवास्तव का कच्चा मकान गिरने से अनाज, घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। इसी तरह औराई के इटवा गांव में बारिश के बाद सीलन से सुबह रमापति यादव का कच्चा रिहायशी मकान गिर गया। इससे घर में रखा हजारों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। संयोग था कि उस समय घर में कोई नहीं था। मकान गिरने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।