{"_id":"5b88403042c79246400ab7e2","slug":"61535655984-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियां-सड़कें खस्ताहाल, स्कूल भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियां-सड़कें खस्ताहाल, स्कूल भी बदहाल
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। जिले में सीतावर्ती गांवों का हालत काफी खराब है। जिला कार्यक्रम अधिकारी के गोद लिए गांव लठिया में अब भी विकास की रोशनी नहीं पहुंची। खस्ताहाल सड़कों-गलियों पर जलभराव, कीचड़, खंडहर बन चुका जच्चा-बच्चा केंद्र और बदहाल परिषदीय विद्यालय गांव के विकास की हकीकत बयां करने के लिए काफी हैं। आंगनबाड़ी केंद्र न होने से कुपोषण रोकने की मुहिम को भी झटका लग रहा है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए भी ग्रामीण तरस रहे हैं। चौरी-महराजगंज मार्ग पर नहर के किनारे स्थित लठिया गांव की आबादी करीब छह हजार है, जबकि मदाताओं की संख्या 2600 है। अच्छी खासी आबादी वाले गांव में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य समेत अन्य समस्याएं मुंह बाए खड़ी है। कुपोषण मिशन के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उक्त गांव को गोद लिया है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र न होने से यहां बच्चों की संख्या भी मात्र 40 है, जिसमें कुपोषित बच्चों की संख्या 10 है। पोषाहार समेत अन्य सुविधाएं देने के बाद भी कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। खंडहर में तब्दील हो चुके जच्चा बच्चा केंद्र की आज तक किसी ने सुधि नही ली। यहां आने वाले कर्मचारी पेड़ों के नीचे बैठते है और वहीं पर टीकाकरण का काम करते है। स्वास्थ्य संग शिक्षा व्यवस्था भी राम भरोसे है। प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल नहीं बन सकी, जिससे पास के तालाब में बच्चों के जाने के डर से अभिभावक परेशान रहते हैं। स्कूल के टूटे शौचालय भी स्वच्छता मुहिम को मुंह चिढ़ा रहे हैं। शौचालय न होने से बच्चों को खुले में शौच जाना पड़ता है। सिंचाई के लिए गांव में लगाए गए दोनों नलकूपों की नालियां कई साल से टूटी है। इससे किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पाता। ग्रामीण रजनीश, विकास, तीर्थराज का कहना है कि गोद लिए गांवों में सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। जल निकासी की सुविधा न होने से सड़कों पर जलजमाव रहता है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जर्जर लटकते तार आए दिन टूटकर गिर जाते हैं, जिससे आपूर्ति बाधित होता है।
विज्ञापन