फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप

चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप

Thu, 09 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
भदोही। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बुधवार को मुल्ला तालाब स्थित एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। इसमें संघ की जिलाध्यक्ष से अभद्रता और अशोभनीय टिप्पणी करने वाले चौरी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का एलान किया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष अंगीता मौर्या ने कहा कि वह दो अगस्त को बंटवारे के विवाद में अपने ससुर सरजू प्रसाद मौर्य के साथ थाने गई थी। वहां चौकी प्रभारी ने मेरे और मेरे ससुर के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की और जेल में बंद करने की धमकी दी। बैठक में कहा गया कि तीन अगस्त को इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। उन्होंने जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के इस रवैये पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने की मांग की। बैठक में मंजू देवी, सुमन यादव, शैल कुमारी, सुलेमा यादव, रेखा मौर्य, नीतू देवी, सुदामा देवी, आशा देवी, शकुंतला दूबे आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed