{"_id":"5b64c5a24f1c1bb15c8b62df","slug":"61533330850-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जिले में फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जिले में फर्जीवाड़ा
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। यह मामला तब उजागर हुआ जब लाभार्थियों का दोबारा सत्यापन कराया गया। प्रकरण को लेकर शुक्रवार की रात कैंट थाने में डूडा के परियोजना निदेशक की तहरीर पर गंगापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह मालवीय नगर की सदस्य के पति रवींद्र कुमार पाल, गंगापुर की शकुंतला देवी, सारनाथ के पुराना पुल की रीता, मीरापुर बसही की अनीता सिंह व चंदा सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अपात्रों के आवेदन करने और लाभ लेने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जिलाधिकारी ने दोबारा लाभार्थियों का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान सामने आया कि अपात्रों ने आवेदन ही नहीं किया है बल्कि आवास के नाम पर धनराशि भी जिला प्रशासन से प्राप्त कर ली है। इस संबंध में डूडा के परियोजना निदेशक कंचन सिंह परिहार ने बताया कि दोबारा हुए सत्यापन में फिलहाल पांच लोग दोषी पाए गए हैं। पांचों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सत्यापन का काम जारी है, जो भी अपात्र पाया जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।