{"_id":"5b54edff4f1c1b42748b6597","slug":"61532292607-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक और सोडा के गोदाम में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक और सोडा के गोदाम में आग लगी
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा पेट्रोल पंप से लगभग दो सौ मीटर दूर शिवदासपुर स्थित नमक और सोडा के गोदाम में रविवार की रात आग लग गई। गोदाम के ऊपर रहने वालों की सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताई गई है। गोदाम के मैनेजर सुशील ने बताया कि कितना नुकसान हुआ फिलहाल इसका आकलन कर पाना मुश्किल है। इस दौरान बारिश के बीच मुहल्ले में अफरातफरी की स्थिति रही।
शिवदासपुर स्थित मुल्तान ट्रेडर्स नमक और सोडा गोदाम से रविवार की रात अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटों ने गोदाम को चारों तरफ से घेर लिया था। गोदाम के ऊपर रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को सांस लेने में दिक्क्त हुई तो सभी शोर मचाने लगे। इसी बीच तेज बारिश भी शुरू हो गई। गोदाम के ऊपर रहने वालों को शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले अखिलेश राय, अनूप खोसला, अजय श्रीवास्तव, रामचंद्र गुप्ता, सूरज, विकास और शिवम सहित अन्य ने हिम्मत दिखाते हुए सभी को सुरक्षित नीचे उतारा। इसी बीच दमकल की चार गाड़ियों के साथ अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र चौरसिया पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। अग्निशमन विभाग के अनुसार गोदाम में लगे इलेक्ट्रानिक पैनल में शार्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं, इस दौरान गोदाम के मैनेजर सुशील बदहवाश दिखे और नुकसान के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सके।