{"_id":"5b41268c4f1c1b0c278b51b4","slug":"61530996364-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की रेकी, फिर बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले की रेकी, फिर बनाया निशाना
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौक क्षेत्र के कर्णघंटा में सराफा व्यापारी गोपाल सेठ के साथ हुई वारदात की छानबीन में कई अहम तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। पूरी वारदात को बदमाशों ने महज दस मिनट में अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटनाक्रम की पड़ताल के बाद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि योजनाबद्ध तरीके से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पहले रेकी की गई। व्यापारी के कारखाने आने-जाने और भोर के समय आसपास के माहौल और वहां की गलियों के रास्ते की पूरी जानकारी बदमाशों को थी। जिस तरह वारदात के बाद दो बदमाश बाइक से और एक पैदल ही भागा, उससे भी जाहिर है कि बदमाशों की यहां की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी।
सीसीटीवी फुटेज की छानबीन के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन तीन बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है, वे तीनों हेलमेट लगाए हुए हैं। ये तीनों भोर में सराफा कारोबारी का पीछा करते हुए बाइक से पहुंचे थे। व्यापारी गोपाल अपने कर्मचारी के साथ पहुंचे और स्कूटी खड़ी करने के बाद दुकान का शटर खोला। अंदर भट्ठी तक गए और फिर डिक्की में रखा कच्चा सोना निकालने पहुंचे तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल चुके थे। चंद मिनटों के अंदर पूरी वारदात को जितनी सफाई से अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि बदमाश कई दिन से कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। उन्हें व्यापारी के कारखाने आने से लेकर बाकी गतिविधियों तक की पूरी जानकारी पहले से थी।
तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमों के अनुसार सोना उड़ाने वाले तीनों बदमाश वारदात के दौरान हेलमेट लगाए अलग-अलग जगह खड़े थे। एक बाइक लेकर खड़ा था। दूसरा गली के नुक्कड़ पर खड़ा था और तीसरे ने डिक्की खोलकर सोना निकाला। बदमाश जिस बाइक से भागे उसकी नंबर प्लेट पर टेप जैसा कुछ चिपका रखा था।