फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अशोक वर्मा अध्यक्ष, डॉ. रितेश सचिव चुने गए0

अशोक वर्मा अध्यक्ष, डॉ. रितेश सचिव चुने गए0

Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अशोक वर्मा अध्यक्ष, डॉ. रितेश सचिव चुने गए0
वाराणसी। द प्रभु नारायन यूनियन(पीएनयू) क्लब का वार्षिक चुनाव रविवार को गहमागहमी के बीच कराया गया। इस बीच 1124 मतदाताओं में कुल 684 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के बाद रात 10 बजे के बाद आए परिणाम में अशोक वर्मा 493 मत पाकर अध्यक्ष और डॉ. रितेश जायसवाल 565 मत पाकर सचिव चुने गए।
विज्ञापन

पीएनयू क्लब चुनाव के लिए सुबह से ही परिसर में सदस्यों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 9 से 11 बजे तक साधारण सभा की बैठक में अध्यक्ष रमेश गिनोडिया, सचिव बलवीर सिंह बग्गा, संयुक्त सचिव विकास दूबे ने अपनी बात रखी। इस दौरान सचिव ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और ध्वनि मत से सदस्यों ने बैलेंस शीट को पास किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी राकेश गुलाटी, राजीव सिंह सेंगर और अमरजीत सिंह के निर्देशन में हुए चुनाव में शाम 5 बजे तक मतदान के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों में अशोक वर्मा को सर्वाधिक 493, अंजनी मिश्रा 116, पीके राय 66 और 7 मत अवैध रहा। इस पद पर अशोक वर्मा 375 वोट से विजयी हुए। इसके अलावा सचिव पद पर डॉ. रितेश जायसवाल 565, विनय दत्त 111 मत और 8 मत अवैध रहा। परिणाम के बाद इस पद पर डॉ. रितेश जायसवाल 454 मतों से जीत दर्ज किए। कार्यकारिणी के 7 सदस्यों में अनूप सिंह 498, दीपक वासवानी 472, राजीव पुरी(रिंकू) 516, सतीश जिंदल 468, सरदार सुरेंद्र सिंह 517, मनोज माहेश्वरी 509, मुकेश गोठी 429 मत पाकर विजयी हुए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अनुज डिडवानिया के साथ ही अशोक खन्ना, अनिल राय, अमरेश दूबे आदि ने विजयी पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed