{"_id":"5af9e4ae4f1c1beb408b549b","slug":"61526326446-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर कांग्रेस का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर कांग्रेस का हल्लाबोल
Updated Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा के खिलाफ हल्ला बोला। महंगाई समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मोदी सरकार के चार साल बीत गए, लेकिन महंगाई पर अंकुश नहीं लग सका। गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितता होने से किसान परेशान हो गए हैं। आमजन को मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य की अनदेखी संग किसानों को लागत मूल्य का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कहा कि सूबे में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है लेकिन सीएम कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को ऋणमाफी का लाभ दिलाने, अधिग्रहीत जमीनों का समय से मुआवजा दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि 10 सूत्री मांगों का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो वे आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश चंद्र उपाध्याय, गुलजारी लाल उपाध्याय, जान मोहम्मद, राजेश पांडेय, जितेंद्र, अनुपम आनंद उपाध्याय, जगदीश पासी, कुलदीप कुमार, संजीव, नितिन आदि रहे।