{"_id":"5af8a7d34f1c1bd0408b5166","slug":"61526245331-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Updated Mon, 14 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया/लोहता। बीरभानपुर में रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, लोहता में जाइलो और अप्पे की टक्कर में घायल अधेड़ ने भी उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रोहनिया पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान बाइक सवार अधेड़ ने हेलमेट नहीं पहन रखा था बल्कि साइड मिरर में लटकाए हुए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद अधेड़ की जान बच जाती।
मिर्जापुर के कछवा थाना के गोतवा जमुआ निवासी दयाशंकर शर्मा उर्फ भृगु लाल (50) अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। जीटी रोड पर बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने ट्रक की टक्कर से दयाशंकर शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। रोहनिया पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। उधर, लोहता थाना अंतर्गत केराकतपुर में शनिवार को जाइलो और अप्पे की टक्कर में घायल रहीमपुर निवासी मुख्तार (50) का उपचार चांदपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की दोपहर उपचार के दौरान मुख्तार की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को हादसे में सात लोग घायल हुए थे जिसमें से एक की मौत हो गई थी।