{"_id":"5ad11bbc4f1c1b320a8b466f","slug":"61523653564-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए छात्रों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए छात्रों का धरना जारी
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महामंत्री लालता प्रसाद मिश्र के साथ मारपीट करने वाले छात्रों पर कार्रवाई की मांग के लिए छात्रों का धरना जारी है। कुलपति के आदेश के बाद भी छात्रों ने धरना समाप्त नहीं किया है। वहीं शुक्रवार को बातचीत के बाद जांच समिति के गठन के बाद भी छात्रों ने धरना समाप्त नहीं करने का ऐलान किया। इसके चलते विश्वविद्यालय परिसर में कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे से छात्रों के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। छात्रों से बातचीत के बाद कुलपति ने महामंत्री के साथ हुई मारपीट मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। जांच कमेटी का गठन सोमवार को किया जाएगा। इस पर छात्रों ने कहा कि कमेटी के गठन तक उनका धरना जारी रहेगा। वार्ता करने वालों में विवेक कुमार चौबे, साकेत शुक्ला, जितेंद्रधर द्विवेदी, विकास द्विवेदी, राहुल उपाध्याय, ललित मिश्रा शामिल रहे।