{"_id":"5acfb6954f1c1be9328b4b29","slug":"61523562133-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी सफाईकर्मी ने चेयरमैन कक्ष का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी सफाईकर्मी ने चेयरमैन कक्ष का शीशा तोड़ा
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नशे में धुत सफाई कर्मचारी ने गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष का शीशा तोड़ दिया। इससे पालिका कार्यालय में अफरातफरी मच गई। जिस समय घटना हुई पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल अपने कक्ष में मौजूद थे। वहां मौजूद सभासदों और अन्य लोगों ने कक्ष में जाने का प्रयास कर रहे सफाई कर्मी को पकड़ लिया और पुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया।
चेयरमैन ने बताया कि कमल लाल नगर पालिका का स्थायी सफाई कर्मचारी है। उसके खिलाफ शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें आती रही हैं। गुरुवार को नशे की हालत में वह निगम कार्यालय पहुंचा और हंगामा करने लगा। इसी दौरान उसने ईंट से पालिका कक्ष के दरवाजे पर लगे शीशे को तोड़ दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मी को हिरासत में ले लिया।