{"_id":"5ac67b194f1c1bc2618b5c57","slug":"61522957081-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में 10 जिलों के खिलाडियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में 10 जिलों के खिलाडियों ने दिखाया दम
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, ज्ञानपुर में 31वीं संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को रंगारंग आगाज हुआ। अवध और पूर्वांचल के 10 जिलों के 228 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य केबीएस यादव ने समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद आयुषी और तनु के शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत शिक्षक ओमकार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा रोशनी, महक, आराधना, खुशबू, स्वाति ने स्वागत नृत्य व कजरी की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में इलाहबाद, चंदौली, जौनपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, सोनभद्र, सुल्तानपुर और वाराणसी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के राधेश्याम यादव, विनोद सिंह, आलोक सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव, अमित आनंद, प्रवीण कुमार सिंह, यू पी शुक्ल, डी एस श्रीवास्तव, एस के त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, होशिला सिंह, मोहन राम, बीसी लाल, राजकुमार गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्तव, सीके ओझा, एनएच अंसारी, आरएस पाठक, मनजीत गुप्ता, अनिल मिश्र आदि रहे। जेपी सिंह ने आभार प्रकट किया और संचालन डॉ. विभाष भट्ट ने किया ।