{"_id":"5ab6a90f4f1c1bbf758b7417","slug":"61521920271-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन और 12 सेक्टरों में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन और 12 सेक्टरों में बंटा जिला
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। रामनवमी पर्व पर पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। देवी मंदिरों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं, जबकि जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। साथ ही प्रमुख मंदिरों पर सादे वेश में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, भदोही में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जिले में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रही है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, मोढ़, भदोही, चौरी, महराजगंज, बाबूसराय, सीतामढ़ी समेत अन्य इलाकों में स्थित मंदिरों पर सुरक्षा तगड़ी की गई है। रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। सीओ और एसडीएम जोन स्तर व्यवस्था संभालेंगे जबकि थानाध्यक्ष को सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 100 कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी, 10 इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। देवी मंदिरों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन निकलने वाले जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी। भदोही में जो अति संवेदनशील क्षेत्र हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर ढील नहीं बरती जाएगी। जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।