{"_id":"5a931cde4f1c1bf07b8b955a","slug":"61519590622-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में आती है श्मशान व कब्रिस्तान की याद0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में आती है श्मशान व कब्रिस्तान की याद0
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने जनजागरण सत्याग्रह के पांचवी कड़ी में लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में रविवार को जमकर हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि काशी की जनता सड़क, सीवर और स्वच्छ पेयजल को तरस रही है। पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। गंगा के किनारे स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक भवनों को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। पाइपलाइन तो शहर में बिछा दी गई लेकिन शहर आज भी प्यासा है।
पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री लूट और घोटालों पर कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन अभी चुनाव आ जाए तो श्मशान और कब्रिस्तान पर उतर जाएंगे। पानी की टंकियां बनीं वो भी रिस रही हैं। ऐसे शहर में कमीशनखोरी और सस्ती लोकप्रियता के लिये सरकार ने पानी की जगह पाइपलाइन से गैस देने के लिए पूरे शहर की सड़कों का बंटाधार कर डाला। स्मार्ट सिटी को छोडें मोदी जी सीधे-सीधे बताएं शहर की मूलभूत सुविधाएं कब तक बहाल होगी? जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा काशीवासियों की छोडि़ए पीएमओ कार्यालय के नलों मे पानी नहीं आ रहा है।
इस दौरान बैजनाथ सिंह, चंद्र भाल सिंह, दुर्गा गुप्ता, विजय शंकर मेहता, गणेश शंकर पांडेय, अशोक पांडेय, शैलेंद्र सिंह, राकेशचंद्र, शालिनी यादव, दिनेश तिवारी, फसाहत हुसैन बाबू, ओमप्रकाश ओझा, प्रिंसराय खगोलन, असलम खां, संजय सिंह डाक्टर, रमजान अली, गोविंद शर्मा, दिग्विजय सिंह , मीरा तिवारी, किरन सिंह, रविशंकर पाठक, शकील जादूगर, धीरज शुक्ला, मंयक चौबे आदि मौजूद थे। सभा का संचालन राघवेंद्र चौबे और धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ कुंवर ने किया।