{"_id":"5a907da54f1c1ba3378b5b86","slug":"61519418789-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त होगी डब्लू राय की संपति, होगी गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त होगी डब्लू राय की संपति, होगी गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेकाकर्मी ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी पंकज उर्फ डब्लू राय को शुक्रवार को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि पंकज ने अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उसके खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। साथ ही फर्जी दस्तावेज पर झारखंड से जारी हुए पासपोर्ट को भी रद्द कराया जाएगा। आरोपी के पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
23 जनवरी को डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की डीरेका स्थित घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के क्रम में ही आठ फरवरी को एक आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ रिक्कू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय और आशुतोष ने न्यायालय में समर्पण किया था। पंकज की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और प्रभारी निरीक्षक मंडुआडीह अशोक कुमार सिंह को सूचना मिली कि पंकज अपने दो साथियों के साथ डीएलडब्लू की तरफ से रेलवे ट्रैक पकड़ कर एफसीआई की ओर जा रहा था।
पुलिस ने घेरेबंदी कर पंकज को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी भाग निकले। आरोपी मूल रूप से बिहार के लक्खीसराय का रहने वाला और शहर में वह वैष्णो नगर कालोनी, मंडुवाडीह में रहता है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार बचाओ समिति नाम से फर्जी संगठन बनाकर लोगों पर धौंस जमाता था। एसएसपी ने मामले की सीबीआई जांच के लिए भी शासन को लिखा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच के इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर मंडुवाडीह अशोक सिंह, एसआई राकेश सिंह, संजय राय, तेज प्रताप यादव, सुमंत सिंह, रामभवन यादव, चंद्रसेन सिंह, कुलदीप सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र मौर्या, पुनदेव सिंह आदि शामिल थे। एसएसपी ने गिरफ्तारी कीने वाली टीम को दस हजार रुपये का नगद इनाम भी दिया।